मुक्ता परिवार की ओर से मानसरोवर वी.टी. रोड एवं आस-पास क्षेत्र में रहने वाले घुमंतु परिवारों के सदस्यों एवं अन्य निर्धन मजदूर वर्ग के लोगों को वस्त्र वितरण किए गए। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में पुरुषों को पेंट-शर्ट एवं महिलाओ को कुर्ती, चुन्नी तथा साड़ियां दी गई। कार्यक्रम की संचालिका मीनाक्षी शर्मा और ट्रस्ट उपाध्यक्ष रिद्विमा सिंह ने कहा कि संस्था ने नए कपड़े निर्धन लोगों में वितरित किए, ताकि लोगों को अच्छे वस्त्र पहनने की खुशी प्राप्त हो। संस्था की कार्यकर्ता नम्रता तिवाड़ी एवं सुनीता गुप्ता ने वस्त्र वितरण में सहयोग किया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर अशोक सैनिक, प्रोजेक्ट हैड बसंत डे, अध्यक्ष भुवन सिंह चौहान एवं बड़ी संस्था में स्वयं सेवक उपस्थित थे।