मुक्ता चेरिटेबल ट्रस्ट ने घुमंतु परिवार के बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण किया। ट्रस्ट की उपाध्यक्ष रिद्धिमा सिंह और कार्यकर्ता नम्रता तिवाड़ी ने बच्चों को पौष्टिक आहार बांटा। सिंह ने बताया कि ये बच्चे दिनभर भिक्षावृत्ति करते हैं। अध्यक्ष भुवन सिंह चौहान ने बताया संस्था के शैक्षणिक कार्यक्रम शिक्षा-संस्कार का विस्तार कर बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, जिससे ये समाज की मुख्य धारा के साथ चलने में समर्थ हो सकें। इस अवसर पर महेश, रंजिता, अनिल, अशोक सैनिक आदि मौजूद थे।